फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 तक रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला

Sat, 25 Jul 2026 03:27 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Train Cancelled: महाराष्ट्र में भारी बारिश और पुणे सेक्शन में भूस्खलन के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इंदौर–दौंड सुपरफास्ट 25–27 जुलाई तक निरस्त रहेगी, जबकि ग्वालियर–दौंड समेत कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।

विज्ञापन
लोगो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश और पुणे सेक्शन में लैंडस्लाइड के कारण रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 25 से 27 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र में भारी वर्षा और पुणे सेक्शन में लैंडस्लाइड के चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह, दौंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


पढे़ं: पचोर-खुजनेर रोड पर कार नाले में गिरी, चार लोगों की मौके पर मौत; जांच शुरू

इसके अलावा, 25 जुलाई 2026 को ग्वालियर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड होकर चलेगी। वहीं, 26 जुलाई 2026 को दौंड से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस वाया दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर चलाई जाएगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके साथ ही रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।

इससे पहले, मुंबई रेल मंडल के घोलवड-उमरगांव रोड रेलखंड में जलभराव के कारण 22 से 25 जुलाई तक 12 ट्रेनों को निरस्त किया गया था और कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए थे। महाराष्ट्र में हो रही बारिश, रेलवे ट्रैक पर जलभराव और लैंडस्लाइड के कारण पिछले करीब चार दिन से मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग का यातायात प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें