रतलाम से रेल यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है। होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने वडोदरा–खातीपुरा और बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें 1 और 2 मार्च 2026 से शुरू होंगी तथा महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से नौकरी, पढ़ाई और व्यवसाय के सिलसिले में बाहर रहने वाले हजारों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
वडोदरा-खातीपुरा-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल
रतलाम मंडल के अंतर्गत इसके ठहराव इस प्रकार रहेंगे
दाहोद (00:26/00:28), रतलाम (02:05/02:10), मंदसौर (03:33/03:35), नीमच (04:43/04:48) और चित्तौड़गढ़ (06:05/06:10)। वापसी में ट्रेन संख्या 09104 खातीपुरा–वडोदरा स्पेशल 2 से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को खातीपुरा से रात 8:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव चित्तौड़गढ़ (03:25/03:30), नीमच (04:18/04:20), मंदसौर (05:00/05:02), रतलाम (07:10/07:20) और दाहोद (08:43/08:45) रहेगा।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच उपलब्ध रहेंगे।
बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल
वापसी में ट्रेन संख्या 09020 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 2 मार्च 2026 (सोमवार) को रात 11:35 बजे गोरखपुर से रवाना होकर 4 मार्च की सुबह 9:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसका ठहराव सीहोर (17:43/17:45), शुजालपुर (18:19/18:21), मकसी (19:32/19:34), उज्जैन (20:15/20:17), नागदा (21:02/21:04), रतलाम (21:52/22:02) और दाहोद (23:22/23:24) रहेगा।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, दहानू रोड, वापी, वलसाड, नवसारी, उधना, सयान, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मकसी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों के ठहराव, समय और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए वे भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या रेलवन ऐप का उपयोग करें।