फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: रतलाम–नागदा खंड पर ब्लॉक से तीन ट्रेनें 6 सितंबर को रहेंगी निरस्त, मऊ से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन

Thu, 04 Sep 2025 09:58 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम-नागदा खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग लागू करने हेतु 6 सितंबर को ब्लॉक रहेगा, जिससे तीन पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होंगी और नागदा-बीना एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं त्योहार सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु 27 सितंबर से 2 नवंबर तक मऊ-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन 6 फेरे लगाएगी। 
विज्ञापन
मोनो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के रतलाम-नागदा खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली को लागू करने के लिए शीघ्रता से कार्य किया जा रहा है। रतलाम-नागदा खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग सिस्टम को कार्यान्वित करने के लिए 06 सितंबर को प्रस्तावित ब्लॉक के कारण तीन ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


रतलाम रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ब्लॉक के कारण 6 सितंबर, 2025 को ट्रेन संख्या 59318 उज्जैन- नागदा पैसेंजर, 59346 नागदा-उज्जैन पैसेंजर व 59345 रतलाम-नागदा पैसेंजर निरस्त रहेगी, वहीं 6 सितम्बर, 2025 को नागदा स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 19341 नागदा- बीना एक्सप्रेस, उज्जैन से चलेगी तथा नागदा से उज्जैन के मध्य निरस्त रहेगी।

ये भी पढ़ें- रतलाम में तूफानी बारिश: निचली बस्तियां डूबीं, कई घर तबाह, रेलवे ट्रैक भी लबालब, लोगों ने छत पर बिताई रात
विज्ञापन


मऊ से उधना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन
त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ मऊ से उधना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे चलेगी। ट्रेन संख्या 05017 मऊ-उधना स्पेशल, मऊ से 27 सितम्बर 2025 से 01 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन मऊ से प्रति शनिवार को 05.30 बजे चलेगी तथा अगले दिन रविवार को 12.00 बजे उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के नागदा 04.28 बजे तथा रतलाम 06.15 बजे रविवार को पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05018 उधना–मऊ स्पेशल, उधना से 28 सितम्बर 2025 से 02 नवम्बर 2025 तक प्रति रविवार को चलेगी। यह ट्रेन उधना से प्रति रविवार को 15.00 बजे चलकर अगले दिन सोमवार को 22.30 बजे मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के रतलाम 21.30 बजे तथा नागदा 22.40 बजे प्रति रविवार को पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलिलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, इदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, भवानी मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम एवं वडोदरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें