फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: प्रोजेक्ट देने निकली छात्रा से शिक्षक की छेड़छाड़, शिकायत पर केस दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 07:24 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्रा ने बताया कि जब वह स्कूल में प्रोजेक्ट देने जा रही थी, तभी शिक्षक ने बाहर उसके साथ गलत हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव में स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्रा जब स्कूल में प्रोजेक्ट देने जा रही थी, उसी दौरान स्कूल के बाहर शिक्षक ने उसके साथ गलत हरकत की। छात्रा की शिकायत पर कालूखेड़ा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एफआईआर में छात्रा ने बताई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने शनिवार को कालूखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उसने बताया कि उसने शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 12वीं की पढ़ाई की है और अभी जावरा की एक अकादमी में प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) की तैयारी कर रही है।
छात्रा के मुताबिक, 26 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:45 बजे वह कक्षा 12वीं का प्रोजेक्ट देने स्कूल जा रही थी। तभी स्कूल में हिन्दी पढ़ाने वाले शिक्षक कैलाश भाटी, जो बिलन्दपुर के रहने वाले हैं, स्कूल के बाहर मिले। आरोप है कि उन्होंने गलत इरादे से छात्रा के शरीर पर हाथ रखा।
विज्ञापन


धमकी देकर चुप रहने को कहा
छात्रा ने बताया कि उसने तुरंत उनका हाथ हटा दिया। इस पर आरोपी शिक्षक ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर के कारण वह स्कूल के अंदर चली गई और वहां किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के बाद छात्रा घर गई, लेकिन डर के कारण उसने वहां भी किसी को कुछ नहीं बताया। उसी दिन वह जावरा कोचिंग पढ़ने के लिए चली गई।

पढ़ें: अरबी फसल बचाने की मांग: खंडवा में पानी को लेकर किसानों का हंगामा, नहर बंद होने से फसलें सूखने के कगार पर


बस स्टैंड पर फिर मिला आरोपी शिक्षक

छात्रा ने बताया कि जावरा के बस स्टैंड पर भी आरोपी शिक्षक फिर मिला। उसने कहा कि उसे कुछ काम है और उसके साथ चलने को कहा। छात्रा ने मना कर दिया और अपने घर लौट गई। इसके बाद आरोपी कैलाश भाटी ने मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर कहा कि दो दिन बाद मिलना, वह जावरा आएगा। साथ ही उसने यह भी कहा कि अगर घर पर फोन आए तो बता देना कि कोचिंग की विशेष क्लास है। छात्रा ने बताया कि उसने आज हिम्मत करके अपने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपी कैलाश भाटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 351 (3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें