फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: छपरा से बांद्रा के बीच 25 नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी होगा ठहराव

Tue, 24 Nov 2026 09:11 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

शीतकालीन त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा और बांद्रा टर्मिनस के बीच 25 नवंबर से स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन का रतलाम और नागदा स्टेशनों पर भी ठहराव रहेगा। दोनों दिशाओं में 19 स्टेशनों पर रुकेगी।

 

विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनस और बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 25 नवंबर 2026 को छपरा से रवाना होगी। दोनों दिशाओं में चलने वाली इस ट्रेन का रतलाम रेल मंडल के रतलाम और नागदा स्टेशनों पर भी ठहराव रहेगा।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05185 छपरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बुधवार 25 नवंबर 2026 को छपरा से रात 9 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार 27 नवंबर को सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रतलाम मंडल के नागदा स्टेशन पर गुरुवार 26 नवंबर को रात 9:45 से 9:50 बजे तक और रतलाम स्टेशन पर रात 10:45 से 10:50 बजे तक इसका ठहराव रहेगा।

विज्ञापन


पढे़ं: उज्जैन में वक्फ कब्रिस्तान पर तोड़फोड़ से मुस्लिम समाज नाराज, शहर काजी बोले- ये न्यायालय की अवमानना

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल शुक्रवार 27 नवंबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और रविवार 29 नवंबर को रात 1:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी यात्रा के दौरान यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर शुक्रवार 27 नवंबर को रात 8:45 से 8:50 बजे तक और नागदा स्टेशन पर रात 10:10 से 10:15 बजे तक रुकेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया और सुरेमनपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव, समय और वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखने की अपील की है। इसके अलावा RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें