फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: पेट पर बनियान के अंदर छिपाकर कर रहा था मादक पदार्थ की तस्करी, तीन किलो से अधिक अफीम जब्त

Tue, 02 Jun 2026 08:28 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के खिलफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। रिंगनोद पुलिस ने पेट पर बनियान के अंदर छिपाकर अफीम की तस्करी करते मंदसौर जिले के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन किलो से अधिक अफीम जब्त की गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नीचे मुंह करके बैठा अफीम तस्करी का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम और मंदसौर जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद तस्कर सक्रिय हैं। रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने पेट पर बनियान के नीचे अफीम छिपाकर तस्करी कर रहे मंदसौर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम अफीम और एक बाइक जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, एसपी अमित कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रिंगनोद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक युवक बाइक से महू-नीमच हाईवे मार्ग से मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है।

सूचना के आधार पर एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में माननखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय और उनकी टीम ने चौकी के सामने घेराबंदी की।

विज्ञापन


पढ़ें;  'मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था', कोर्ट में चिल्लाकर बोलीं गिरिबाला; बेटा मुस्कुराता रहा

कुछ देर बाद एक युवक बाइक क्रमांक एमपी-14-एनजी-1255 से कच्चे रास्ते से हाईवे पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसकी पहचान 32 वर्षीय जितेंद्र राठौर पिता विष्णुप्रसाद राठौर निवासी ग्राम सरसोद, थाना दलौदा, जिला मंदसौर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। चौकी प्रभारी राजेश मालवीय ने बताया कि आरोपी ने अफीम को पेट पर बनियान के नीचे छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अफीम और बाइक जब्त कर ली तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 4 जून 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अफीम कहां से लाया था और इसे किसे पहुंचाने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें