फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने ली जान: आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बालिका पर कुत्ते का जानेलवा हमला, बुरी तरह नोंचा; मासूम की मौत

Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
विज्ञापन
रतलाम में कुत्ते के हमले में बच्ची की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रतलाम शहर व जिले के अंचलों में नागरिकों व बच्चों पर कुत्तों द्वारा हमले करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार शाम समीपस्थ ग्राम पलसोड़ी में घर के आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बालिका पर एक कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया और उसकी सिर व पीठ को नोच डाला। इससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गेन्दुरा के नदी में मछली के जाल में फंसा मिला नवजात का शव, बदूब आने पर ग्रामीण ने देखा

जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय मनीषा पिता राजू भाभर निवासी ग्राम पलसोड़ी गांव में अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी। मनीषा के माता-पिता करीब एक माह से मजदूरी करने राजस्थान अजमेर गए हुए हैं। उसके दादा शंभू भाभर व दादी सागू बाई गुरुवार को खेत पर काम करने गए थे। मनीषा शाम करीब पांच बजे घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। तभी एक कुत्ता आंगन में पहुंचा और मनीषा पर हमला कर उसने नोचने लगा। वह घबरा कर इधर-उधर भागती रही लेकिन कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा और वह पीठ व सिर पर नोचता रहा। बालिका के रोने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से महिलाएं बाहर निकली और मौके पर पहुंचेकर जैसे-तैसे कुत्ते को भगाया। कुत्ते से हमले से गंभीर रूप से घायल मनीषा को उसकी बड़ी मां मुन्नाबाई व पड़ोसी जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मनीषा को मृत घोषित कर दिया। इसके बात रात करीब साढ़े सात बजे मनीषा का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। मनीषा के माता-पिता को परिजन ने घटना की सूचना दी है, वे शुक्रवार सुबह तक रतलाम पहुंचेगे, उसके बाद पुलिस द्वारा मनीषा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम शहर और जिले के विभिन्न गांवों और नगरों में आवारा कुत्तों की भरमार है। कुत्ते आए दिन लोगों पर हमले करते रहते हैं और दोपहिया वाहनों के पीछे भी दौड़ते हैं। इससे कई बार वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। करीब आठ माह पहले रतलाम शहर के सायर चबूतरा चक्षेत्र में कुत्तों ने एक बाइक सवारी पर भी हमला किया था, इससे उसकी मौत हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें