फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: रतलाम में 26-30 हजार मतदाता बढ़ाने पर कांग्रेस का कड़ा ऐलान, नई वोटर लिस्ट पर होगी कड़ी निगरानी

Mon, 18 Aug 2025 03:58 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत और शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिले की वोटर लिस्ट में लगातार गड़बड़ी हो रही है। पिछले चुनावों में 12 हजार नाम कटने के बावजूद 26-30 हजार नए नाम जोड़ दिए गए।
विज्ञापन
रतलाम जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत और शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले की वोटर लिस्ट में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। पिछले दो चुनावों में 12 हजार से अधिक नाम काटे गए, वहीं 26 से 30 हजार नए नाम जोड़ दिए गए। आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता जिले की पांचों विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट का गहन अध्ययन करेंगे और फर्जी मतदाताओं व मृत व्यक्तियों के नाम हटाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग पर अत्याचार

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में इनके खिलाफ 10081 प्रकरण दर्ज हुए थे, जो 2024 में बढ़कर 10998 हो गए। यह अपराधों में दस प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। रतलाम जिले में भी स्थिति गंभीर है। आदिवासियों की जमीन गैर-आदिवासियों को नियमों के विपरीत औने-पौने दाम में बेची जा रही है और मनरेगा योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन जारी रहेगा तेज बारिश का दौर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने प्रलोभन और दबाव की राजनीति, वोटों की चोरी और अवांछित प्रयासों से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है। प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहा है और उन पर झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। गेहलोत ने कहा कि युवाओं, महिलाओं और सोशल मीडिया को सक्रिय कर बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। वहीं शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि सड़क से लेकर नगर निगम सदन तक जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगे और अगले चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाकर जीत दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें