रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों को किया गया सम्मानित
मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान पश्चिम रेलवे चर्चगेट कार्यालय द्वारा 69वां रेल सप्ताह विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों, उत्पादन और निर्माण इकाइयों के कुल 92 अधिकारियों और कर्मचारियों, जिसमें रतलाम मंडल के तीन अधिकारियों सहित 17 रेल कर्मियों को वर्ष 2024 में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एफिसिएंसी मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा पुरस्कृत होने वालों में रतलाम मंडल के अधिकारियों में अंकित सोमानी- वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, अरिमा भटनागर- वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, दिव्या पारीक- मंडल संकेत और दूरसंचार इंजीनियर और कर्मचारियों में मुकेश कुमार- मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक जनसंपर्क विभाग, राजेन्द्र सेन- वरिष्ठ अनुवादक राजभाषा विभाग, रामेश्वर मीना- कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क वाणिज्य विभाग, संदीप कुमार- वरिष्ठ खंड अभियंता बिजली विभाग/दाहोद, अमित चौहान- तकनीशियन ग्रेड-3 बिजली विभाग, सत्यजीत स्वेन- वरिष्ठ खंड अभियंता पी वे निर्माण विभाग, निर्वेश गौड़- कनिष्ठ अभियंता निर्माण विभाग, अनिल लक्षकार- ट्रैक मेंटेनर-II इंजीनियरिंग विभाग, देवीदास थावरे- सीनियर टेकनिशियन यांत्रिक विभाग, संजीव कुमार- केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट मेकेनिकल विभाग दाहोद, सुनील कुमार- वरिष्ठ खंड अभियंता(सिग्नल) संकेत और दूरसंचार विभाग, हरेन्द्र कुमार- कांस्टेबल- सुरक्षा विभाग, शिवम गोस्वामी- डीएमएस स्टोर विभाग दाहोद, जगराम मीना- सीडीएमएस स्टोर विभाग दाहोद शामिल हैं।
विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उपरोक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही सभी से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों को पूरी तन्मयता और कर्मठता के साथ करें। जिससे मंडल के अधिक से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडल, जोनल और रेलवे बोर्ड स्तर पर सम्मान प्राप्त हो और रतलाम मंडल सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।