फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: जिला पंचायत में कौन बनेगा अध्यक्ष- उपाध्यक्ष फैसला कल, व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

Thu, 28 Jul 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन के लिए 29 जुलाई को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सम्मेलन की कार्रवाई होगी और नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति की जाएगी।
विज्ञापन
व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी गुरुवार शाम जिला पंचायत परिसर पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत रतलाम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का फैसला 29 जुलाई को यानी गुरुवार को होगा। निर्वाचन से जुड़ी कार्रवाई जिला पंचायत कार्यालय परिसर में होगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी गुरुवार शाम जिला पंचायत परिसर पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्टर ने निर्वाचन कार्रवाई के मद्देनजर सदस्यों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए परिसर में एंट्री रूट निर्धारित किया। आवश्यक स्थानों पर पुलिस पॉइंट बनाने एवं तैनाती के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। निर्वाचन दिवस पर जिला पंचायत परिसर में अधिकारी, कर्मचारियों का प्रवेश सुबह 10 बजे तक हो जाएगा, इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निर्वाचित सदस्यों का प्रवेश 10.30 बजे तक रहेगा। 

जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन
जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन के लिए 29 जुलाई को सुबह 11 से 12 बजे तक सम्मेलन की कार्रवाई होगी और नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति की जाएगी। दोपहर 12 से 12.15 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा एवं विधि माननीय अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 12.16 बजे से 12.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापसी का समय एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 12.31 बजे से 12.45 बजे तक मतदान की तैयारी होगी। दोपहर 12.45 बजे से 1.15 बजे तक का समय मतदान का रहेगा। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे से 1.45 बजे तक मतगणना परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचन
जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत 29 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक सम्मेलन होकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। दोपहर 3.30 बजे से 3.45 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार होगी। दोपहर 3.45 बजे से 4 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापसी एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। शाम 4 बजे से 4.15 बजे तक मतदान की तैयारी की जाएगी। शाम 4.15 बजे से 4.45 बजे तक मतदान होगा। शाम 4.45 बजे से 5.15 बजे तक मतगणना परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें