फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: अमेरिका के सिएटल में होगा महाकाल की भस्म से भस्म योग, ग्लोबल हीलिंग डे पर जाएंगे कृष्णा गुरु

Thu, 28 Jul 2022 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस बार 14 अगस्त को सातवां ग्लोबल हीलिंग डे अमेरिका के सिएटल में मन रहा है। संयुक्त प्रार्थना के बाद शारीरिक रूप से अस्वस्थ या तनाव से ग्रस्त हैं उनमें महाकाल की भस्म आरती की भस्म भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
कृष्णा मिश्रा जी महाकाल की भस्म लेने पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आध्यात्मिक गुरु कृष्णा मिश्रा गुरुजी द्वारा अपने अंतरराष्ट्रीय अनुयायियों और सभी धर्म-भाषा के साधकों के साथ संयुक्त प्रार्थना के जरिए ग्लोबल हीलिंग डे मनाया जाएगा। इस बार 14 अगस्त को सातवां ग्लोबल हीलिंग डे अमेरिका के सिएटल में मन रहा है।  
विज्ञापन


आयोजन में अमेरिका राज्यसभा सीनेटर मनका ढींगरा भी उपस्थित रहेंगी। महाकाल के भक्त कृष्णा मिश्रा गुरुजी द्वारा मानव धर्म के लिए संयुक्त प्रार्थना दिवस बीते कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले ये आयोजन मलेशिया, उज्जैन-भारत, दुबई  में आयोजित हो चुका हे। कोविड की वजह से कुछ आयोजन ऑनलाइन हुए, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कई देशों ने भाग लिया। 

कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बताया कि एक साल में एक दिन में से कुछ पल ऐसे हों जिसमें हम अपने धर्म-पूजा दुआ-अरदास-प्रार्थना को संयुक्त आवाज में मानव धर्म और विश्व शांति के लिए समर्पित करें। संयुक्त प्रार्थना का असर तब बहुत अधिक होता है, जब वह खुद के लिए नहीं किसी और के लिए हो। गुरुजी ने अपील भी की कि सबसे बड़े धर्म मानव धर्म की संयुक्त प्रार्थना के यज्ञ में आप भी अपनी आहुति दें। भारतीय समय 14 अगस्त को सुबह 6 बजे (सिएटल टाइम 13 अगस्त को 5.30 बजे) सामूहिक प्रार्थना होगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संयुक्त प्रार्थना के बाद कृष्णा गुरुजी द्वारा भस्म योग से निशुल्क उपचार किया जाएगा, जो शारीरिक रूप से अस्वस्थ या तनाव से ग्रस्त हैं उनमें महाकाल की भस्म आरती की भस्म भी वितरित की जाएगी। कृष्णा मिश्रा जी महाकाल की भस्म लेने व महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महाकाल का एक प्रति रूप मंदिर अमेरिका सिएटल में बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने श्रावण में इतनी भीड़ होने के बाद भी चल रहे सुगम दर्शन के लिए प्रशासन को धन्यवाद भी दिया है। आयोजन के बाद कृष्णा मिश्रा गुरुजी द्वारा पोर्टलैंड, वैंकुवर, टोरंटो में हीलिंग सेशन लिया जाएगा। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें