फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम: पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने खोल दी पति के मिलावट के खेल की पोल, खाद्य विभाग को बताया-पति बनाता है नकली घी...

Thu, 20 Jan 2022 05:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पति-पत्नी में विवाद के किस्से तो अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन रतलाम में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ तो पत्नी ने पति के मिलावट के राज को उजागर कर दिया। खाद्य विभाग की टीम पहुंची और करीब 38 किलो घी जब्त कर ले गई।
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने जब्त किए घी के डिब्बे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति-पत्नी में विवाद के किस्से तो अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन रतलाम में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ तो पत्नी ने पति के मिलावट के राज को उजागर कर दिया। खाद्य विभाग की टीम पहुंची और करीब 38 किलो घी जब्त कर ले गई।
विज्ञापन


घटना रतलाम के मोमिनपुरा क्षेत्र की है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने उसके मिलावट के खेल को उजागर कर दिया। पत्नी का नाम मीना व्यास है और पति सुनील व्यास है। कई सालों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहे हैं। बुधवार देर रात को भी विवाद हुआ। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत करवाकर लौट गई। इसके बाद फिर से विवाद हुआ। इस पर पत्नी मीना ने खाद्य विभाग को सूचना दे दी कि उसका पति सुनील मिलावटी घी बनाता है।



देर रात को ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर घर से 38 किलो घी जब्त किया। इसके सैंपल जांच के लिए भिजवाए जाएंगे। घटना के दौरान पति सुनील मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुनील और मीना की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मीना का आरोप है कि सुनील उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसमें सास-ससुर भी साथ देते हैं। नकली घी बनाने का काम सुनील पिछले 8 साल से कर रहा है। इससे पहले भी उसने एक-दो बार शिकायत की थी, लेकिन सुनील नकली घी छिपा देता था। इस बार उसने चुपचाप किसी को बिना बताए शिकायत कर दी। पति पर दूसरी लड़कियों से मिलने के आरोप भी लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें