फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: नाश्ता देर से आया तो पार्षद ने निगम कर्मचारी से की हाथापाई, निगमकर्मी काम बंद कर पहुंचे थाने

Wed, 31 May 2023 11:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम नगर निगम में कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। भूमिपूजन के दौरान नाश्ता देर से पहुंचने के कारण भाजपा के पार्षद अपना आपा खो बैठे। कर्मचारियों ने थाने में शिकायत कराई है। 
विज्ञापन
रतलाम नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर के होमगार्ड कॉलोनी में भूमिपूजन के दौरान नाश्ता देर से पहुंचना भाजपा पार्षद को इतना नागवार गुजरा कि उसने निगम कर्मचारी को ही पीट दिया। भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी के खिलाफ अब पूरा नगर निगम काम बंद कर एफआईआर करवाने को लेकर अजाक थाने पर जमा हो गया था।
विज्ञापन


मामला बुधवार दोपहर 1 बजे करीब का है। वार्ड 29 के पार्षद परमानन्द योगी होमगार्ड कॉलोनी में सड़क का भूमि पूजन करवा रहे थे। जहां क्षेत्र की जनता के साथ ही निगम के कुछ पार्षद व कर्मचारी भी उपस्थित थे। भूमि पूजन के बाद नाश्ता लाने का कार्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हेमंत बन्दोडिया को सौंप रखा था। किसी कारण से नाश्ता लाने में देरी हो गई। हेमंत के अनुसार नाश्ता देरी से आने पर पार्षद योगी ने उसे अपशब्द कहना शुरू कर दिए। मना करने और माफी मांगने पर भी वे नहीं माने और धमकाते मेरे साथ झूमाझटकी कर हाथापाई कर दी। 

मारपीट की शिकायत लेकर जब हेमंत व अन्य निगम कर्मचारी निगम कमिश्नर एपीएस गहरवार के पास पहुंचे तो निगम कमिश्नर ने उल्टा निगम कर्मियों को ही खरी खोटी सुना दी। निगम आयुक्त का कर्मचारियों से कहना था कि मारा है तो कुछ कारण होगा। मैं तुम सभी की नेतागिरी भूला दूंगा। निगम आयुक्त ने किसी की भी नहीं सुनी और उन्हें रवाना कर दिया। जिसके बाद अब निगम के सभी इंजीनियर, निगम अधिकारी व कर्मचारी एक साथ काम बंद कर अजाक थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें