फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भाजपा के मौजूदा विधायक का बड़ा आरोप, रतलाम ग्रामीण सीट डेढ़ करोड़ में बेची

Sat, 03 Nov 2018 01:21 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतलाम ग्रामीण से मौजूदा विधायक मथुरालाल डामर
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को भाजपा ने मध्यप्रदेश के लिए 177 उम्मीदवारों का एलान किया और शुक्रवार शाम से ही आरोप-प्रत्यारोप, गुस्से-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। इसी कड़ी में अब रतलाम ग्रामीण से मौजूदा विधायक मथुरालाल डामर ने बड़ा आरोप लगाया है कि पार्टी ने उनका टिकट काटकर दिलीप मकवाना को डेढ़ करोड़ में बेच दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें डामर उनके घर आए कुछ लोगों को डेढ़ करोड़ में मकवाना को टिकट दिए जाने का आरोप लगाते दिख रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि भाजपा की लिस्ट में नाम आने के बाद दिलीप मकवाना अपने समर्थकों को साथ लेकर मौजूदा विधायक मथुरा लाल डामर के घर पहुंचे थे। जहां घर की दहलीज पर ही दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई। वीडियो में डामर को ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि मकवाना पार्टी के कार्यकर्ता न होकर कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, 2013 में डामर ने कांग्रेस के हाथ से ये सीट छीन कर अपना दबदबा कायम किया था। जाहिर है, इस बार भी उन्हें टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। यही वजह है कि अब दिलीप मकवाना को टिकट दिए जाने की वजह से विवाद गरमा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें