फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम: सौ फीसद टीकाकरण पूरा कर रतलाम शहर ने बनाया रिकॉर्ड, गांवों में भी 90 प्रतिशत आबादी को लगी दोनों डोज

Sat, 11 Dec 2021 06:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि रतलाम शहर में सभी पात्रों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में 90 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। ये प्रदेश में रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
रतलाम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर में टीकाकरण के दोनों डोज लगाने का कार्य पूरा हो गया है। यानी सभी पात्रों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हैं। इसके लिए सांसद, विधायकगण, सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमला बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रतलाम आगमन पर पत्रकारों से चर्चा में कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पहले व दूसरे डोज का टीकाकरण पूर्ण कर रतलाम शहर ने मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड बनाया है। इतना ही नहीं रतलाम के ग्रामीण क्षेत्र में भी 90 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग गई है।

तीसरी लहर से लड़ने की पुख्ता तैयारी
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह से तैयार हैं। ऑक्सीजन की शुद्धता भी 96 प्रतिशत आ रही है। सभी आवश्यक उपकरण भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव पर बोले सीएम
शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर पंचायत चुनाव रुकवाने के आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि अब चुने हुए जनप्रतिनिधि आने चाहिए, लेकिन कांग्रेस के लोग चुनाव रुकवाने मे लगे हैं। सीएम एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रतलाम पहुंचे थे । 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदोरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें