फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: सिंधिया का विद्यार्थियों को आत्मविश्वास का मंत्र, कहा- जिंदगी की चुनौतियों को अपनाओ और आत्मविश्वास उन्नत बनाए रखो

Sat, 11 Dec 2021 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के कमलाराजा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं से रूबरू हुए। सिंधिया ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास हर स्थिति में उन्नत रखने का गुरुमंत्र दिया। 
विज्ञापन
सिंधिया का विद्यार्थियों को आत्मविश्वास का मंत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार सुबह केआरजी महाविद्यालय पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने उनका काव्यमय स्वागत किया जिससे सिंधिया अभिभूत हो गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने सारी विशिष्टजन वाली औपचारिकताएं छोड़ विद्यार्थियों से अभिभावकों की तरह संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्साह से भरपूर युवाओं से मिलकर उन्हें भी नए अभिनव आइडिया मिलते हैं।
विज्ञापन

 
सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण शहर रहा है और पूरा विश्वास है कि वर्तमान पीढ़ी की प्रतिभा इसके महत्व को कम नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर देश के उन आठ शहरों में से एक था जहां सी-प्लेन उतरते थे, और आज केंद्रीय नागरिक मंत्रालय सी-प्लेन यातायात के लिए नए सिरे से रणनीति बना रहा है। सिंधिया ने प्रसन्नता जताई कि अब शहर खेल की बुनियादी संरचनाओं की सुविधाओं से लैस है और प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने लगी हैं। उन्होंने हॉकी, शूटिंग, क्रिकेट भारोत्तोलन औऱ मार्शल-आर्ट्स में क्षेत्र की प्रतिभाओं की प्रगति पर भी प्रसन्नता प्रकट की।  
 
केआरजी महाविद्यालय में हो राष्ट्रीय स्तर का कल्चरल-फेस्ट  
महाविद्यालय प्रबंधन ने केंद्रीय मंत्री को म्यूजिक-फेस्ट की जानकारी दी तो सिंधिया ने उन्हें इसके स्थान पर राष्ट्रीय स्तर का कल्चरल-फेस्ट आयोजित करने का सुझाव दिया, जिसमें कला साहित्य व संगीत सब तरह की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें