फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: चोरी-लूट-डकैती गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी वारदात के बाद करते थे यात्रा

Wed, 24 Jul 2024 10:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

शातिर बदमाश वारदात से पहले मोबाइल स्वीच ऑफ करते थे। इसके बाद वे घरों से रवाना होकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने गैंग में शामिल एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक महिला आरोपी फरार है।
विज्ञापन
रतलाम में पुलिस ने लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम पुलिस ने चोरी, लूट, डकैती गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग में शामिल सभी आरोपी उज्जैन जिले के ग्राम भाटपचलाना निवासी हैं। इस गैंग में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि शातिर बदमाश वारदात से पहले मोबाइल स्वीच ऑफ करते थे। इसके बाद वे घरों से रवाना होकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने गैंग में शामिल एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक महिला आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।  रतलाम पुलिस की गिरफ्त में आई गैंग ने बिलपांक थाना अंतर्गत ग्राम शिवपुर में डकैती और सालाखेड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत फोरलेन पर दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उक्त गिरफ्तार गैंग से अन्य वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

एसपी ने बताया कि शातिर गैंग ने 26 जून-2024 की रात सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत महू- नीमच फोरलेन पर अनिल पिता गेंदालाल उपाध्याय (48) निवासी ब्राह्मणों का वास के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी उपाध्याय पत्नी के साथ बाइक पर घूमने निकले थे। फोरलेन स्थित मांगरोल फंटे से वापस रतलाम की तरफ लौटते समय रात करीब 11 बजे नोबल स्कूल से थोड़ी दूरी पर पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया। इसके बाद उपाध्याय की बाइक को टक्कर मार दंपती को नीचे गिराते हुए मारपीट कर अंधेरे में खेत में ले गए थे। आरोपी उपाध्याय के पास से मोबाइल, 20 हजार रुपए नगदी और पत्नी के आभूषण लूट कर फरार हो गए थे। इसके बाद शातिर गैंग ने 11 जुलाई-2024 को बिलपांक थाना अंतर्गत गांव शिवपुर में रमेशचंद्र पिता माणकलाल संघवी (73) के घर पर डकैती की वारदात की थी। रमेशचंद्र पत्नी कांता के साथ घर पर ही थे। बदमाशों ने इनके घर के चैनल गेट व दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे यहां गैंग में शामिल चार बदमाशों ने दंपती से मारपीट कर उन्हें डराकर जमीन पर बिठा दिया, इसके बाद घर में गोदरेज की अलमारी में रखी सोने की एक चेन, एक पैंडल, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स, कान की सरी, सोने की चूड़ी व घर में रखी करीब 50 हजार रुपए नगदी लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें