फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: एक करोड़ की अवैध शराब से भरे दो कन्टेनर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 01:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Ratlam News: रतलाम की बिलपांक पुलिस ने एक करोड़ की कीमत की शराब से भरे दो कंटेनर जब्त किए हैं। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब को मुंबई से यूपी लेकर जाया जा रहा था।
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के चलते जिलेभर में की जा रही सर्चिंग और वाहनों की तलाशी के दौरान सोमवार को बिलपांक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। बिलपांक पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये की अवैध शराब लेकर जा रहे दो कन्टेनरों को जब्त किया। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिलपांक पुलिस ने रुटीन वाहन चैकिंग के दौरान दो कन्टेनरों की तलाशी ली, तो पता चला कि इन कन्टेनरों में लगभग ग्यारह सौ पेटी शराब भरी हुई थी। कन्टेनर चालकों से शराब के दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रारंभिक पूछताछ में कन्टेनरों के चालकों ने अपने नाम सतीश जाट और भगवान जाट बताए हैं। दोनों ही रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले हैं। चालकों ने बताया कि ये शराब वे मुंबई से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। शराब के परिवहन से सम्बन्धित दस्तावेज नहीं होने के चलते पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब और कन्टेनरों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें