फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: नकली घी बनाने वाले व्यापारी पर रासुका

Fri, 02 Aug 2019 05:35 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक व्यापारी को दूध के उत्पादों में मिलावट के लिए गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) आरपी तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी (डीएम) शशांक मिश्रा ने कृष्णा उद्योग और बेकरी के मालिक 41 वर्षीय कीर्ति केलकर के खिलाफ रासुका लागू लगाने का निर्देश दिया था। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य विभाग ने मंगलवार को केलकर की दुकान से 45 किलो नकली घी, 450 किलो वनस्पति घी के अलावा दूध के बने मिलावटी उत्पादों को जब्त किया था। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पिछले सप्ताह जिला प्रशासन और पुलिस को दूध, डेयरी और खाने पीने के मिलावटी उत्पादों के मामले में आरोपियों के खिलाफ रासुका लागू लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें