फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को मारने की धमकी, मां से बलात्कार

Tue, 12 Feb 2013 11:10 AM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल के कमलानगर इलाके में रविवार को बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसके सामने उसकी मां से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी राधे राजपूत महिला को अकेला देख उसके घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर वारदात को अंजाम दिया। उसने महिला को किसी को कुछ भी बताने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार शबरी नगर में रहने वाली 30 वर्षीय महिला कल अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ घर पर अकेली थी। रात लगभग नौ बजे इलाके में रहने वाला 42 वर्षीय राधे राजपूत आया और उसके पति के बारे में पूछा।
विज्ञापन


महिला से उसके पति के घर में न होने की जानकारी मिलने पर जोर-जबरदस्ती कर आरोपी घर में घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने रसोई घर में रखा चाकू उठा लिया और महिला को डरा-धमकाकर तथा उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


कमलानगर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने पति के घर लौटकर आने पर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें