फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लिए पुलिस ने करवाया लड़की का रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से बलात्कार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस विभाग को एक शर्मसार कर दिया है। इंदौर के एरोड्रम इलाके के पालाखेड़ी में रहने वाले एक किसान ने दावत की और उस दावत में कुछ सिपाहियों को भी आमंत्रित किया।
विज्ञापन


पुलिस वालों ने मिलकर किसान से पैसे ऐंठने की योजना बनाई जिसके तहत इलाके की ही मशहूर कॉल गर्ल के माध्यम से गांधी नगर की एक बस्ती में रहने वाली एक युवती को कुछ रूपए देकर किसान के पास पहुंचाया गया।

युवती के पहुंचने पर किसान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस वालों ने किसान को अपने षडयंत्र में उलझा लिया।
विज्ञापन

लोकलाज के नाम पर पैसे की मांग

अगले ही दिन उस युवती ने पुलिस थाने पर जाकर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

एरोड्रम पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज करते हुए मामला जांच के लिए एजेके थाने को सौंप दिया था। बताया गया है कि इस षड्यंत्र में रघुवंशी, जीतू व दीनदयाल की अहम भूमिका रही। सिपाहियों ने लोकलाज से बचाने की पेशकश करते हुए 12 से 15 लाख रूपए की मांग रखी थी।

किसान ने रूपए दे दिए तो इन्ही षड्यंत्रकारियों ने एजेके थाने व कोर्ट में ऎसी व्यवस्था जमा दी कि कथित बलात्कार की शिकार युवती ने कोर्ट में हलफनामा पेश करते हुए बताया कि बलात्कार में रतनसिंह शामिल नहीं था।

तब उसे पुलिस कार्रवाई से बाहर किया गया। हाल ही में जब मामले की भनक लगी तो बड़े अफसरों ने इस पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें