फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौन मनमोहन से एरोगेंट मोदी अच्छे'

Fri, 25 Oct 2013 03:17 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने एक बार फिर नमो नमो का जाप करते हुए मनमोहन सिंह की तुलना में नरेंद्र मोदी को बेहतर बताया। इसके अलावा रामदेव ने कांग्रेस से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन


योगगुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अभी तक पेशेवर अपराधियों के सहारे अनगिनत अपराध किए हैं और उसका यह क्रम आज भी जारी है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं के सहारे वह मुझ पर हमला कराना चाहती है। रामदेव ने हेलीकाप्टर से बडवानी से श्योपुर जाते समय हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार और गुनाहों में लिप्त रही है, इस कांग्रेस की स्थापना एक अंग्रेज ने अपनी भक्ति के लिए की थी।
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को ऐरोगेंट कहे जाने संबंधी सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह हमेशा चुप रहते हैं, वहीं श्री मोदी हर बात सुनते हैं और उस पर साहसपूर्वक कार्रवाई भी करते हैं। तो ऐसे मौन व्यक्ति से ऐरोगेंट मोदी ज्यादा अच्छे हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके भाई को पुलिस ने सड़क से गिरफ्तार कर लिया है, क्या कोई व्यक्ति किसी का अपहरण करके सड़क पर घूमता है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक अदने से कर्मचारी का अपहरण करने में किसी का क्या लाभ हो सकता है। यह सब किसी के इशारे पर किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें