फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: दिग्विजय ने फिर उठाए शिलान्यास के मुहूर्त पर सवाल, कहा- प्रभु क्षमा करना

Wed, 05 Aug 2020 08:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जहां एक तरफ सभी देशवासी इसे लेकर उत्साहित हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिहं ने इसके मुहूर्त को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिलान्यास ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, 'आज अयोध्या जी में भगवान रामलला के मंदिर का 'शिलान्यास' वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है, हे प्रभु हमें क्षमा करना। यह निर्माण निर्विघ्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना है। जय सिया राम।' अपने ट्वीट के साथ उन्होंने राम मंदिर निर्माण मुहूर्त हैशटैग का इस्तेमाल किया।
 


यह भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजन पर प्रियंका ने किया ये ट्वीट, कांग्रेस बोली- धर्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए
विज्ञापन


इससे पहले तीन अगस्त को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था, 'पांच अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया। यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारों वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?'
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समझाने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा था, 'मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइये। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यों तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें