फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: समाज के उपेक्षित कुष्ठ रोगियों के साथ कृष्णा गुरुजी ने मनाया पर्व, अपनत्व और सम्मान का दिया संदेश

Fri, 28 Aug 2026 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कृष्णा गुरुजी ने रक्षाबंधन का पर्व कुष्ठ रोगी सेवा सदन की बहनों के साथ मनाया। बहनों ने उन्हें राखी बांधी और उन्होंने साड़ियां व मिठाइयां वितरित कीं। सात वर्षों से जारी इस परंपरा के जरिए उन्होंने समाज के उपेक्षित वर्गों को सम्मान, अपनत्व और सहयोग देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
कृष्णागुरुजी ने कुष्ठरोगियों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक चिंतक एवं मानवसेवी कृष्णा गुरुजी (कृष्णा कांत मिश्रा) ने इस वर्ष रक्षाबंधन का उत्सव केवल परिवार तक सीमित न रखकर, इंदौर के परदेशीपुरा स्थित बीमा अस्पताल परिसर के कुष्ठ रोगी सेवा सदन में रहने वाली बहनों के साथ मनाया। वहां बहनों ने उन्हें राखी बांधी, जिसके बाद उन्हें साड़ियां व मिठाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन


सात वर्षों से जारी परंपरा
कृष्णा गुरुजी ने 2018 में संकल्प लिया था कि परिवार के साथ त्योहार मनाने के बाद वे समाज के उपेक्षित एवं वंचित वर्गों के साथ भी खुशी बांटेंगे। इसी संकल्प के तहत वे लगातार सातवें वर्ष कुष्ठ रोग से पीड़ित बहनों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ त्योहार मनाने के बाद समाज के उपेक्षित वर्गों को खुशी से अछूता न छोड़ें। यदि उनकी ओर कोई नहीं है, तो हम सब उनके करीब हैं। कृष्णा गुरुजी ने कहा कि जब कोई उपेक्षित बहन हमारे हाथ पर राखी बांधती है, तो हम केवल एक धागा नहीं बांधते, बल्कि उसके सम्मान, सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वीकारते हैं।

ये भी पढ़ें- इंदौर: बलराम पूर्णिमा पर इस्कॉन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें महाअभिषेक का विशेष रूप
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कृष्णा गुरुजी ने बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां और मिठाई वितरिंत की। - फोटो : अमर उजाला
त्योहारों को मानव सेवा से जोड़ना
कृष्णा गुरुजी मानते हैं कि सकारात्मक सोच को संकल्प बनाकर निरंतर कार्य किया जाए, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि मैं तो त्योहारों को नहीं बदलता, बल्कि यह समझाने का प्रयास करता हूं कि हम उन उत्सवों को किस उद्देश्य से मनाते हैं, और वह उद्देश्य मानव सेवा से जुड़ा हो। कुष्ठ सेवा सदन के गंगारामजी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णा गुरुजी समय-समय पर हमारे बीच आते हैं, हमारे साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं और अपनत्व का अनुभव कराते हैं। उनका आगमन यहां रहने वाले सभी को परिवार जैसा अहसास देता है। कार्यक्रम में पिंकू यादव, उमापति पांडे, राजेश पंडित तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बहनों के साथ समय बिताया।

समाज से अपील
कृष्णा गुरुजी ने अनुरोध किया कि प्रत्येक व्यक्ति परिवार के साथ त्योहार मनाने के बाद अपने आस‑पास के उपेक्षित, असहाय, दिव्यांग, वृद्ध या रोग‑प्रभावित लोगों के साथ भी खुशी बांटे। सेवा के लिए बड़े साधनों की आवश्यकता नहीं होती। किसी उपेक्षित व्यक्ति के साथ बैठकर उसे उत्सव की खुशी में सम्मिलित करना ही सच्ची मानव सेवा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें