फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: चोर पकड़ने पहुंची यूपी-एमपी पुलिस पर टूट पड़े गांववाले, दो आरक्षक जख्मी

Wed, 29 Jul 2026 07:36 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ के कड़िया सांसी गांव में चोरी के आरोपियों की तलाश में पहुंची यूपी और बोड़ा पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर हमला कर दिया। इसमें दो आरक्षक घायल हुए। पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
हमले में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय तनाव फैल गया जब चोरी के एक मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची संयुक्त पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में बोड़ा थाने के दो आरक्षक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के महरौनी थाने में दर्ज एक चोरी के प्रकरण में कुछ आरोपियों के राजगढ़ जिले के कड़िया सांसी गांव में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर यूपी पुलिस महरौनी थाने की टीम स्थानीय बोड़ा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के लिए गांव पहुंची। पुलिस टीम जब बताए गए घर पर दबिश देने पहुंची तो वहां मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले में बोड़ा थाने में पदस्थ दो आरक्षक चोटिल हो गए।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता व आदिवासी जिला अध्यक्ष अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, घेरकर ताबड़तोड़ किया हमला
विज्ञापन


हमले में घायल हुए दोनों आरक्षकों को तुरंत बोड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ा थाना प्रभारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस मामले में बोड़ा पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने, बलवा और अन्य धाराओं के तहत 6 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हमले के दौरान आरोपी और उनके परिजन मौके से फरार हो गए। पुलिस अब फरार लोगों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बोड़ा पुलिस के अनुसार यूपी के महरौनी थाने में हुई चोरी की वारदात के तार कड़िया सांसी गांव से जुड़े थे। इसी आधार पर वहां रहने वाले संदिग्धों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी थी। संयुक्त टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची तभी यह झड़प हो गई।
विज्ञापन


पुलिस टीम नियमानुसार और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में दबिश देने गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की। एसपी राजगढ़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बोड़ा पुलिस को निर्देश दिए हैं कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही घायल आरक्षकों के इलाज और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चोरी के मूल प्रकरण में फरार आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई भी लगातार जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें