फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ कॉलेज की रिटायर्ड प्रोफेसर भगत सिंह से प्रभावित, सैनिक कल्याण के लिए दिए 1.51 लाख रुपये

Thu, 28 Mar 2024 10:48 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ में सरकारी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर वासंती मोघे शहीद-ए-आजम भगत सिंह से इतनी प्रभावित हैं कि उन्होंने अपनी बचत से 1.51 लाख रुपये सैनिक कल्याण निधि में दान दिए हैं।  
विज्ञापन
राजगढ़ में रिटायर्ड प्रोफेसर ने सैनिक कल्याण निधि के लिए चेक सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से रिटायर्ड हिन्दी विषय की सहायक प्रधानाध्यापक डॉ. वासंती मोघे ने अपनी संचित राशि से सैनिक कल्याण के लिए एक लाख 51 हजार रुपये की राशि दान की है। बुधवार को उन्होंने उक्त राशि का चेक राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित को सौंपा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

विज्ञापन


डॉ. मौघे ने उक्त राशि सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए उपलब्घ कराई है। उन्होंने बताया कि वे भारत की आजादी के शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के बलिदान से काफी प्रभावित है। इस वजह से दान राशि के चेक पर उनके बलिदान दिवस की दिनांक 23 मार्च अंकित है। कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने मोघे के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कार्य अनुकरणीय है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उज्जैन एचएस यादव ने भी मोघे के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें