फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: दूसरी मर्तबा लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर आरआई, 16 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2024 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ में रिश्वतखोर आरआई दूसरी मर्तबा लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा है। आरआई 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिला मुख्यालय में राजस्व विभाग के आरआई को सोमवार को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डूंगरपुर गांव के फरियादी सर्जन सिंह के अनुसार उन्हें आरआई राजेश खरे उनकी जमीन के सीमांकन के लिए लगातार घुमा रहा था और उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इनका 20 हजार में सौदा तय हुआ, जिसमें से वो चार हजार रुपये पहले ही दे चुका था, शेष 16 हजार रुपये सोमवार को देने थे, जिसे लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, लोकायुक्त टीम की इंस्पेक्टर रजनी तिवारी के अनुसार फरियादी सर्जन सिंह की शिकायत को पहले वेरीफाई किया गया, जो की सही पाई गई, जिसके पश्चात प्लानिंग के तहत उक्त आरआई को 16 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आरआई फरियादी की जमीन के सीमांकन के बदले दो हजार प्रति बीघा के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा था। इनका सौदा 20 हजार में तय हुआ, चार हजार फरियादी इन्हें पहले ही दे चुका था और 16 हजार रुपये सोमवार को दिए गए। उसी दौरान आरआई को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही बताया जा रहा है कि उक्त रिश्वतखोर पटवारी एक बार पूर्व में भी लगभग पांच हजार रुपये की रिश्वत के मामले में लोकायुक्त से पकड़ाया जा चुका है। लेकिन उसके बाद भी उसके मन से रिश्वत का भूत नहीं उतरा और लोकायुक्त की टीम ने उसे 16 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें