फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: सरपंच से ध्वजारोहण न कराने पर रोजगार सहायक निलंबित, दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई

Mon, 29 Jan 2024 10:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण सरपंच को करना था। रोजगार सहायक लखनसिंह सौंधिया ने शासन प्रावधानों के विरुद्ध जाकर अन्य व्यक्त्ति से ध्वजारोहण करा दिया।
विज्ञापन
सरपंच मान सिंह वर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली ब्यावरा जनपद की ग्राम पंचायत तरेना में गणतंत्र दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में दलित सरपंच को ध्वजारोहण के कार्य से वंचित रखने वाले रोजगार सहायक की सेवाएं दिग्विजय सिंह के ट्वीट करने के बाद समाप्त की गई हैं।
विज्ञापन


दरअसल मामला ब्यावरा जनपद की ग्राम पंचायत तरेना का है। यहां के दलित सरपंच मान सिंह वर्मा ने एक वीडियो जारी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में वे कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'मान सिंह सरपंच बोल रहा हूं तरेना 86 ब्यावरा तहसील जिला राजगढ़ से। आज झंडा वंदन का दिन था, मैं वर्मा हूं, इस चक्कर में रोजगार सहायक ने किसी और दूसरे से झंडा वंदन करा दिया और मेरा हक छीन लिया।'

विज्ञापन

उक्त वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रोफाइल से ट्वीट और मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा कि, 'देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, लेकिन हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे। मान सिंह वर्मा जी को राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील की ग्राम पंचायत तरेना में सरपंच के ओहदे पर होने के बावजूद रोजगार सहायक लाखन सिंह ने झंडा वंदन नहीं करने दिया। मेरा सीधा सवाल है, क्या अनुसूचित जाति का होना गुनाह है? क्या पंचायत भवन में सरपंच को झंडा फहराने का अधिकार नहीं है? मेरा मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि ऐसे दोषी रोजगार सहायक लाखन सिंह को तत्काल निलंबित करना चाहिए व STSC Atrocity क़ानून के अंतर्गत कार्रवाई करनी चाहिए।'

उक्त ट्वीट के बाद बवाल मचा। आनन फानन में जिला प्रशासन ने प्रेसनोट जारी करते हुए कहा कि ध्वाजारोहण सरपंच के स्थान पर अन्य व्यक्ति से कराते हुए सरपंच को अपने अधिकार से वंचित किए जाने संबंधी मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन


उक्त प्रकरण में ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण सरपंच को करना था। रोजगार सहायक लखनसिंह सौंधिया ने शासन प्रावधानों के विरुद्ध जाकर अन्य व्यक्त्ति से ध्वजारोहण करा दिया। इस कारण रोजगार सहायक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं। उक्त कारवाई के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट राजगढ़ कलेक्टर को टैग करते हुए धनवायद लिखा। उक्त मामले में जिला पंचायत सीईओ अक्षय तेमरवाल ने कहा कि उक्त प्रकरण में रोजगार सहायक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें