फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: एक उम्मीद में खुद का हुनर दिखाकर पेट पाल रहा यह दिव्यांग, सरकार से है ये आस

Sat, 09 Dec 2023 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले के मुख्य बाजार में एक दृष्टिहीन दिव्यांग ने जब अपनी ढोलक की थाप छेड़ी तो अनायास ही लोग उसकी ओर खींचते चले आए। दरअसल, ये दिव्यांग युवक सड़कों पर अपना हुनर दिखाकर बड़ी मुश्किल पेट पाल रहा है। उसकी सरकार से एक ही गुहार है कि उसकी आंखों का इलाज करा दें।
विज्ञापन
ढोलक बजाता हुआ दिव्यांग युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में शुक्रवार को ठेले पर बैठकर ठोलक हाथ में लिए हुए बजाते हुए निकल रहे दिव्यांग को देखकर हर कोई हैरान था। क्योंकि उसे दिखाई न देने के बाद भी, उसके ठोलक की धाक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

विज्ञापन


उसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस दिव्यांग पर पड़ी तो उन्होंने उसके बारे में जानकारी हासिल की। उसने बताया कि वह खंडवा जिले का रहने वाला है और बचपन से ही ढोल बजाकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। साथ ही उसने बताया कि सरकार से उसकी कोई धन दौलत की अपेक्षा नहीं है। उसे बस उसकी आंखो का इलाज चाहिए, ताकि वह दुनिया देख सके और मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

आदर्श दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि देश व प्रदेश सरकार को दिव्यांगजनों की प्रमुख मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि शारीरिक अक्षमता के चलते वो आम व्यक्तियों की तरह काम करके अपना जीवन यापन नहीं कर सकते और आंखों से दिव्यांग व्यक्ति सरकार से केवल अपनी आंखों का इलाज कराना चाहता है। ताकि वह मेहनत और मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का सही तरीके से पालन पोषण कर सके। इस तरह से उसे सड़कों पर अपना हुनर दिखाकर लोगों से मांगने की जरूरत न पड़े। मैंने भी अपने स्तर से प्रदेश शासन को पत्र लिखकर युवक के इलाज के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें