फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Chunav: दिग्विजय बोले- मोदी की गारंटी धुएं की तरह, दिखेगी पर मिलेगी नहीं, जानें क्यों कही यह बात?

Tue, 02 Apr 2024 12:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे राजगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने पीएम मादी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी धुएं की तरह है, आप इसे देख सकते हैं, लेकिन पकड़ नहीं सकते और यह मिलेगी भी नहीं।
विज्ञापन
राजगढ़ में दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर बोला हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे अरसे बाद लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। राजगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह इन दिनों लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं और पीएम मोदी समेत भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। अब दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में मोदी की गारंटी को लेकर निशाना साधा है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी की गारंटी धुएं की तरह है, आप इसे देख सकते हैं, लेकिन पकड़ नहीं सकते और यह मिलेगी भी नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने भोपाल में वादा किया था, लोगों को गारंटी दी थी कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। कहा था- जिसने (अजीत पंवार) घोटाला किया है वह जेल जाएगा। तीन दिन बाद पता चला कि वे जेल तो नहीं गए, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री जरूर बन गए। अब आप लोग बताओ कि मोदी की इस गारंटी को हम कहां ले जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें