फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh Crime: नाबालिग से इश्क कर बैठा अधेड़ उम्र का शिक्षक, POCSO में अंदर गया, कई बार दुष्कर्म का आरोप

Mon, 20 Nov 2023 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh Crime News: राजगढ़ जिले में खिलचीपुर के कन्या स्कूल में अधेड़ उम्र के शिक्षक ने दलित नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। खास बात ये है कि टीचर की उम्र 51 साल है तो वहीं छात्रा की उम्र करीब 16 साल। आरोपी टीचर के खिलाफ एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खिलचीपुर थाना प्रभारी प्रभात गौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ में खिलचीपुर के शासकीय कन्या स्कूल में पदस्थ 51 साल का शिक्षक सतीश सोलंकी पर उन्हीं की एक कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा के परिजनों ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पर खिलचीपुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


खिलचीपुर थाना प्रभारी प्रभात गौड़ ने बताया, शासकीय कन्या स्कूल की कक्षा 11वीं की एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी नाबालिग बालिका उन्हें बगैर बताए कहीं चली गई है। साथ ही उन्होंने स्कूल के शिक्षक पर शंका भी जताई थी कि वह उनसे संपर्क में है और उसी ने उसे भगाया है। इस पर खिलचीपुर थाने में धारा-363 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

उसी के बयान के लिए शिक्षक को थाने में बुलाया गया था, उसी पूछताछ के दौरान नाबालिग छात्रा भी यहां पहुंची और कहा कि वह शिक्षक से प्रेम करती है और वे दोनों शादी करने वाले हैं और उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए जा चुके हैं। लेकिन छात्रा के नाबालिग होने के चलते प्रकरण में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट सहित दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें