फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: राजगढ़ से लड़ सकते हैं लक्ष्मण सिंह? सक्रियता बढ़ने से मिले संकेत, पार्टी छोड़ने वालों को ये कहा

Mon, 11 Mar 2024 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़

सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह की सक्रियता इन दिनों कुछ अलग ही संकेत दे रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में वे मैदान पकड़ सकते हैं। इसे लेकर वे न इकरार कर रहे हैं न इनकार
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की चाचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका मीणा से करारी शिकस्त खाने के बाद राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। इसके कयास लक्ष्मण सिंह के जिला अस्पताल में किए गए निरीक्षण को लेकर भी तेज हो गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को राजगढ़ जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में लगभग डेढ़ से दो घंटे तक विद्युत न होने कारण गंभीर अवस्था में भर्ती बच्चे बगैर ऑक्सीजन व अन्य उपकरण के रहे। इसके पश्चात उक्त मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। ऐसे में लक्ष्मण सिंह सोमवार को राजगढ़ जिला अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों के साथ साथ अस्पताल प्रबंधन और पीआईसीयू से संबंधित चिकित्सकों से बात भी की।

लक्ष्मण सिंह से मीडिया द्वारा जब ये पूछा गया कि क्या कांग्रेस से इस बार राजगढ़ लोकसभा प्रत्याशी के रूप में दिग्विजय सिंह या लक्ष्मण सिंह हो सकते हैं तो उन्होंने न तो खुलकर इंकार किया और न ही इजहार किया। जबकि लक्ष्मण सिंह अपनी बेबाकी के लिए ही अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं, क्योंकि वे अपनी ही पार्टी के लोगों को नहीं छोड़ते। इसी तरह उन्होंने कांग्रेस में शामिल हो रहे कांग्रेसियों को ट्रैफिक जाम का उदाहरण देकर बताया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचोरी के भाजपा जॉइन करने को लेकर कहा कि कांग्रेस की गाड़ी ऐसे ही लोगों की वजह से रुकी हुई थी। अब जमकर दौड़ेगी। साथ ही कहा कि थोड़े लोग और बाकी हैं वो भी चले जाए तो अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें