फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: समुद्री रास्तों पर भारत मां की सेवा करेगा राजगढ़ का लाल, चलाएगा विक्रमादित्य जहाज, नेवी में हुआ चयन

Sat, 01 Jun 2024 05:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

आदित्य राज सिंह चौहान के पिता राजपाल सिंह चौहान ब्यावरा एसडीओपी कार्यालय में रीडर के पद पर पदस्थ हैं। मां ज्योति चौहान एक गृहणी हैं और उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक बहन श्रुति राज चौहान भी है, जो फिलहाल उच्च शिक्षा हासिल कर रही है।
विज्ञापन
आदित्य राज और उनके माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में निवास करने वाले आदित्य राज सिंह चौहान का नेवी में चयन हुआ है। उनको पहली पोस्टिंग गोवा में मिली है, जहां वे समुद्री रास्तों पर अपनी सेवाएं देकर भारत मां की रक्षा करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आदित्यराज सिंह चौहान (23) के पिता राजपाल सिंह चौहान ब्यावरा एसडीओपी कार्यालय में रीडर के पद पर पदस्थ हैं। मां ज्योति चौहान एक गृहणी हैं और उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक बहन श्रुति राज चौहान भी हैं। जो फिलहाल उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। आदित्य राज सिंह चौहान की इस उपलब्धि पर सिर्फ उनका पूरा परिवार ही नहीं, बल्कि राजगढ़ जिला भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

आदित्यराज सिंह चौहान के पिता राजपाल सिंह चौहान बताते हैं कि उन्होंने आदित्यराज को साल 2014 में पहले सैनिक स्कूल में एडमिशन कराया। जहां चार साल उन्होंने पढ़ाई की, फिर साल 2019 में यूपीएससी के माध्यम से उन्होंने एनडीए एग्जाम क्लियर किया। फिर उनका नेवी में सेलेक्शन हो गया और लगभग चार साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात हाल ही में इनको पहली पोस्टिंग गोवा में मिली है, जहां ये अपनी सेवाए देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें