फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: राजगढ़ में दिग्विजय के लिए गहलोत ने मांगे वोट, बोले- इनके जैसा दोस्त नहीं मिलने वाला

Sat, 04 May 2024 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा सांसद चुनें, जो पांच साल तक आपकी समस्याओं को सुने और सुलझाए।
विज्ञापन
राजगढ़ में अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि उनके जैसा मित्र मिलना मुश्किल है। उन्हें चुनेंगे तो वह पांच साल आपके बीच रहेंगे और आपकी समस्याओं को सुलझाएंगे।

विज्ञापन


इस चुनावी रैली को दिग्विजय सिंह के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी संबोधित किया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस समय देश में कांग्रेस पार्टी को हराने की आंधी चल रही थी। उस समय दिग्विजय सिंह चुनाव जीत गए थे। मैं हार गया था, इस बात को 45 साल के करीब हो गए हैं। दिग्विजय सिंह जी 45 साल से आपके बीच आपके साथ हैं। यह बड़ी बात है। दिग्विजय सिंह जी एक ऐसे नेता हैं, जिनकी पूरे देश में पहचान है। मेरी इनसे पहचान 80 के दशक में हुई थी। तब से हम साथ हैं। इनके बारे में मैं एक ही बात कहना चाहता हूं कि इन जैसा दोस्त मिलना बेहद मुश्किल है। इतना लंबा इनका राजनीतिक जीवन आप सबके लिए समर्पित है।

दिग्विजय सिंह मुझसे पहले मुख्यमंत्री बन गए थे। इन्होंने मेरी काफी मदद की और जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मुझे इनके अनुभव काफी काम आए इसलिए मेरा यहां आना बेहद जरूरी था। मैं आपको बताना चाहता हूं कि राजस्थान की विधानसभा में केवल एक माली समाज का विधायक है और वह मैं हूं। मुझे तीन बार केंद्रीय मंत्री, तीन बार मुख्यमंत्री, तीन बार प्रदेश अध्यक्ष एवं तीन बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया। यह केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। मैं आप सब से आग्रह करना चाहता हूं कि दिग्विजय सिंह को विजयी बनाइए और आपकी आवाज को मजबूत करने वाला, आपके लिए काम करने वाला, आपके बीच आपके लिए उपलब्ध रहने वाला सांसद बनाइए।
विज्ञापन




जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे चुनाव का सफर 77 से राधौगढ़ से शुरू हुआ। उस समय जनता पार्टी की लहर थी। आपकी कृपा से मैं जीता और तबसे आज तक मेरा राजनैतिक जीवन खुली किताब है। मैं आज जो कुछ भी हूं वह आपकी बदौलत हूं। मैं यहीं से विधायक बनकर मुख्यमंत्री रहा और जो कुछ किया वह सब कुछ आपके सामने है। आज देश में लड़ाई संविधान बचाने एवं लोकतंत्र बचाने की है। देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई और गहरी होती जा रही है। आज देश में सामाजिक तनाव बढ़ता जा रहा है। हमारा यह इलाका धनिया की पैदावार के लिए जाना जाता है एवं सोयाबीन की भी अच्छी यहां फसल होती है।

कांग्रेस पार्टी के राज में एक क्विंटल धनिया की कीमत में एक तोला सोना आ जाता था, परंतु आज 10 क्विंटल धनिया की कीमत में भी एक तोला सोना आ रहा है क्या? इसी तरह दो क्विंटल सोयाबीन की कीमत में एक तोला सोना आ जाता था। वहीं अब 15 क्विंटल सोयाबीन की कीमत में एक तोला सोना आ रहा है, यह भाजपा ने किया और ये बात करते हैं मंगलसूत्र की। रोडमल नागर यहां 10 साल से सांसद हैं। जनता के बीच जाते नही, परंतु इन्हें प्रतीक्षालय और टैंकरों से बड़ा प्रेम है। सांसद निधि का किस तरीके से दुरुपयोग किया यह आपके सामने है। जहां माली समाज ने जब मुझे जमीन की आवश्यकता बताई थी तो मैंने उनके लिए जमीन दी थी। माली समाज एक बेहद जागरुक समाज है। कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटियों को जनता के बीच पहुंचाइए, सभी बूथों तक पंहुचाइए। मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि अगले चार दिन जमकर बूथ पर लड़ाई लड़ना है। हमें बूथ पर चुनाव लड़ना है, अगर आपने चार दिन जमकर मेहनत कर ली तो अगले पांच साल की मेहनत मैं आपके सांसद के रूप में आपके लिए करूंगा।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा था कि जो काम कांग्रेस ने 60 साल में नहीं किया वह  वे 60 महीनों में कर देंगे। तब कहा था बहुत हुई महंगाई की मार, आज इतिहास में सबसे ज्यादा बेरोजगार इस देश में हैं। इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज इस देश पर है। तब इन्होंने स्विस बैंक से काला धन लाने की बात कही थी, 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही थी, नोटबंदी में लोगों ने यातना की पराकाष्ठा को सहा, एक तरफ दाह संस्कार होता रहा फिर भी लोग मोदी जी के कहने पर ताली और ताली बजाते रहे। प्रधानमंत्री ने केवल भावनात्मक उपयोग आप सबका किया। आज पाकिस्तान और बांग्लादेश से ज्यादा महंगाई भारत में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें