फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएससी सेंटर में बम की तरह फटे गैस सिलेंडर, 100 फीट ऊंची उठी आग की लपटे, शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

Sun, 10 Aug 2025 09:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले के जीरापुर में एक कॉमन सर्विस सेंटर में गैस सिलेंडरों में आग लगने से 3-4 सिलेंडर फट गए। इस दौरान करीब 100 फीट ऊंची उठीं आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं, जबकि धमाके की आवाज से लोग डर गए। 
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद उठी आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गागोरनी गांव में शनिवार शाम हुए अचानक हादसे ने पूरे गांव को हिला दिया। यहां 3 से 4 गैस की टंकियां बम की तरह फटी, इस दौरान आग की लपटें करीब 100 फीट ऊंची उठीं, वहीं धमाके की गूंज भी दूर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों के दिलों में डर बैठ गया।

विज्ञापन


दरअसल, जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में संचालित एक कॉमन सर्विस सेंटर में गैस की टंकियों का स्टॉक रखा हुआ था। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लगी और देखते ही देखते 3 से 4 सिलेंडर फट गए। इससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि सेंटर गांव से एक ओर स्थित होने के कारण कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ। 

ये भी पढ़ें: म से मस्जिद और न से नमाज, एमपी के इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा ऐसा ओलम; जानें क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरापुर थाना प्रभारी रवि ठाकुर के अनुसार, सेंटर पर रखी टंकियों से प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है कि यहां से टंकियों की सप्लाई की जाती थी, लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, केवल सीएससी सेंटर जला है, आग लगने से 3 से 4 गैस सिलेंडर फटे हैं। यह सेंटर प्रेम सिंह लववंशी द्वारा संचालित किया जा रहा था। टंकियां वैध थीं या अवैध, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर उठी अर्थी, भाई की कलाई पर बहनों ने बिलखते हुए बांधी राखी, अंतिम यात्रा में भीड़; तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें