फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: राजगढ़ में सुबह 9 बजे तक छाई रही धुंध; समय में बदलाव के बाद भी बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे परिजन

Tue, 09 Jan 2024 11:00 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh Weather: राजगढ़ जिला देर रात से कोहरे के आगोश में है, जिसे मंगलवार की सुबह 9 बजे तक भी धुंध से निजात नहीं मिल पाई। ऐसे में स्कूलों की समय सारणी में बदलाव के बावजूद भी परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने में संकोच कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजगढ़ में नौ बजे के बाद भी छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक ओर जहां शीतलहर को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। वहीं, ठंड भी अपने शबाब पर है, जिसने लोगों को अपने-अपने घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, अगर राजगढ़ जिले की बात करें तो इस पथरीले इलाके में ठंड का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


हालत यह है कि राजगढ़ जिला देर रात से कोहरे के आगोश में है, जिसे मंगलवार की सुबह 9 बजे तक भी धुंध से निजात नहीं मिल पाई। हालांकि मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। उसके बावजूद भी परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने में संकोच कर रहे हैं।
 
राजगढ़ शहर के निजी स्कूल की कक्षा यूकेजी में पढ़ने वाले मुहम्मद हाशिम (6) के परिजनों का कहना है कि शासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार जहां स्कूलों के समय में बदलाव किया है। वहीं तेज ठंड और सुबह 9 बजे के बाद तक कोहरे को देखते हुए बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए सोच विचार करना पड़ रहा है, क्योंकि पढ़ाई जितनी जरूरी है उतना ही उनका स्वास्थ्य भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें