घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में बुधवार को मुहर्रम महीने की दस तारीख को डीजे पर निकलने वाले जुलूस के दौरान एक नाबालिग लड़के ने फिलिस्तीन झंडा लहरा दिया। जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मामले में अब तक किसी तरह की कार्रवाई की बात सामाने नहीं आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के सबसे संवेदनशील क्षेत्र नरसिंहगढ़ नगर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बुधवार को मुहर्रम महीने की दस तारीख के दिन मुस्लिम धर्मवालंबियो के द्वारा डीजे पर जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान डीजे पर सवार अन्य युवकों के साथ एक नाबालिग लड़के ने अपनी जेब से फिलिस्तीन झंडा निकालाकर लहरा दिया। जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर आमजन अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी है।
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मामले में कहा कि फिलहाल संबंधित युवक के ऊपर कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।