फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: मंच पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, भाजपा जिलाध्यक्ष ने महाराजा बोला तो झल्ला गए पूर्व मंत्री प्रियव्रत

Thu, 10 Aug 2023 07:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

आदिवासियों के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सरकार के गुणगान करने लगे। इस कांग्रेस के पूर्व मंत्री से मुखातिब होते हुए कहा-हम भी आदिवासी हैं हमारी पीड़ा राजा-महाराजाओं को सुननी पड़ेगी।
विज्ञापन
मंच पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस के नेता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की खिलचीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची लगातार दूसरी बार भरे मंच से भाजपा के लोगों पर हाज़िर जवाब होते हुए नज़र आए। इस बार उनके लपेटे भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर आ गए, जिसका वीडियो गुरुवार को वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरसअल नौ अगस्त को राजगढ़ जिला मुख्यालय में आदिवासियों के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। इसके पश्चात स्टेडियम प्रांगण में आमसभा भी आयोजित की गई। इस दौरान  आदिवासी समाज के पदाधिकारी व दोनों दलों के नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। उन्होंने जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान मौजूदा जनसमूह को संबोधित करने के लिए जब भाजपा जिलाध्यक्ष माइक पर आए तो वे भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना और सरकार का गुणगान करने लगे। तभी मंचासीन आदिवासी नेता उठकर उनके पास आए और उन्हें कार्यक्रम में सरकार का गुणगान करने के लिए मना किया, जिसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष ने खुद को आदिवासी बताते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक प्रियव्रत सिंह खींची की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि हम आदिवासियों की पीड़ा राजा-महाराजाओं को तो सुननी पड़ेगी। इतना सुनते ही विधायक मंच से उठकर माइक के पास आये और कहा कि पहले तो ये क्लियर कर दूं। 1947 के बाद न कोई राजा है न महाराजा है, मैं यहां आया हूं तो आपके विधायक के रूप में। आप लोगों ने मुझे आमंत्रित किया है और यह कोई पार्टी का मंच नहीं है।
विज्ञापन


बता दें इसके पहले भी पूर्व मंत्री व विधायक प्रियव्रत सिंह खींची शासकीय कार्यक्रम में खिलचीपुर से भाजपा के पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी को मंच से ही लपेटे में लेते हुए नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह की सरकार में भी आपने गुलाब जामुन खाए हैं और शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी गुलाब जामुन खा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें