फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: राजगढ़ में राहुल की खाट पंचायत में विधायक को नो एंट्री, भाजपा ने कसा तंज

Tue, 05 Mar 2024 02:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Bharat Jodo Nyay Yatra News Updates: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वरिष्ठ नेता ने किसानों के साथ खाट पंचायत की। भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद को प्रवेश नहीं मिला। राहुल के सुरक्षाकर्मियों ने लिस्ट में नाम न होने के कारण उन्हें चलता किया। 
विज्ञापन
आरिफ मसूद को नहीं मिली राहुल के कार्यक्रम में एंट्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा शेरपुरा गांव में अपने अंतिम पड़ाव पर थी। राहुल गांधी किसानों से खाट पर बैठकर मुलाकात की और बातचीत की। इसके समापन के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का आना-जाना भी चलता रहा, लेकिन भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को खाट पंचायत में एंट्री नहीं मिली। राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस पर भाजपा ने भी तंज कसा है। 

विज्ञापन


सोमवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोड शो के बाद देर शाम को शेरपुर गांव में किसानों से बातचीत की। इसके बाद आरिफ मसूद समेत कई नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे। आरिफ मसूद को सुरक्षाकर्मियों ने यह कहकर बेरंग लौटा दिया कि उनका नाम सूची में नहीं है। आरिफ मसूद ने पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह को फोन कर बाहर भी बुलाया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी बात भी नहीं मानी। राहुल से मिलने वालों के लिए सिर्फ उनकी अनुमति का हवाला देकर सहयोग करने की अपील की। हालांकि, कुछ देर बाद आरिफ मसूद को अंदर आने की अनुमति मिल गई थी। अनुमति न दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

भाजपा ने कसा तंज
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि राहुल गांधी की यह कैसी मोहब्बत की दुकान? जनता तो देखने-सुनने आ नहीं रही है, बेचारे जो कांग्रेसी आ रहे है, उन्हें भी धक्के मारे जा रहे हैं। अब कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद को ही राहुल गांधी के पास जाने से रोका गया। ज़्यादातर तो पहले ही गायब है। अब जो थोड़े-बहुत आ रहे हैं, उनका भी अपमान किया जा रहा है। सलूजा ने एक अन्य ट्वीट में सवाल उठाया कि क्या कारण है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में घूम रही है और मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े चेहरे इस यात्रा से ग़ायब है? कुछ ने पहले दिन मुंह दिखाई की रस्म अदा की और फिर गायब हो गए। कमलनाथ जी, सुरेश पचौरी जी, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तनखा, कांतिलाल भूरिया सहित तमाम बड़े नेता ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें