फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़: सड़क निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर 7.20 लाख की ठगी आरोप, ढाई साल बाद भी न काम दिया, न रकम लौटाई

Thu, 15 Oct 2026 11:46 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

सरकारी सड़क निर्माण का काम दिलाने का भरोसा देकर 7.20 लाख रुपये लेने के मामले में खिलचीपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले में ढाई साल इंतजार के बाद भी न ठेका मिला, न रकम वापस हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोड का ठेका दिलाने के नाम पर जनपद पंचायत अध्यक्ष के साथ ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सरकारी निर्माण कार्य दिलाने का भरोसा देकर कथित तौर पर रकम लेने का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत अध्यक्ष सीमा नैनावत और उनके पति सुनील नैनावत ने भोपाल निवासी शांतिलाल मीणा पर सड़क निर्माण का काम दिलाने के नाम पर 7.20 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक रकम दिए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने करीब ढाई साल तक काम मिलने का इंतजार किया लेकिन न तो सड़क निर्माण का ठेका मिला और न ही पैसे वापस मिले।

विज्ञापन


इसके बाद सुनील नैनावत ने खिलचीपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्ति की तलाश में एक टीम भोपाल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत में बताया गया है कि भोपाल की दाता कॉलोनी निवासी शांतिलाल मीणा ने सीमा नैनावत और उनके पति से संपर्क किया था। आरोप है कि उसने खुद को पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का करीबी बताते हुए सुदूर सड़क निर्माण का काम दिलाने का भरोसा दिया। इसी आश्वासन के आधार पर रकम का लेनदेन हुआ।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने संबंधित व्यक्ति की बातों पर विश्वास करते हुए कुल 7.20 लाख रुपये दिए। उन्हें उम्मीद थी कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत सड़क निर्माण का काम मिल जाएगा लेकिन रकम देने के बाद भी लंबे समय तक उन्हें काम नहीं मिला। शिकायत के मुताबिक कुल रकम में से 6.50 लाख रुपये फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे। शेष राशि नकद दिए जाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने भुगतान से जुड़े स्क्रीनशॉट और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छतरपुर: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक को दांत से काटने वाला आरोपी एचआईवी संक्रमित, मचा हड़कंप

उनका आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बाद भी संबंधित व्यक्ति काम दिलाने का आश्वासन देता रहा। समय बीतने के साथ जब सड़क निर्माण का काम नहीं मिला तो रकम वापस मांगने की कोशिश की गई लेकिन करीब ढाई साल गुजरने के बावजूद भुगतान की गई राशि वापस नहीं की गई। आखिरकार सुनील नैनावत मंगलवार देर रात उपलब्ध दस्तावेजों के साथ खिलचीपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में रकम के लेनदेन, सड़क निर्माण का काम दिलाने के आश्वासन और उसके बाद हुए घटनाक्रम का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए खिलचीपुर पुलिस की टीम बुधवार शाम शांतिलाल मीणा की तलाश में भोपाल रवाना हुई। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के दौरान भुगतान के प्रमाण, कथित आश्वासन और संबंधित व्यक्तियों के बयानों के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में शिकायतकर्ताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोपी शांतिलाल मीणा का पक्ष उपलब्ध नहीं है। उनका पक्ष सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें