फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: इलाज के अभाव में किशोर की मौत, परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप

Tue, 16 May 2023 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के अभाव में एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
राजगढ़ जिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी लापरवाही और अव्यवस्थाओं के कारण प्रदेश स्तर तक प्रसिद्ध राजगढ़ जिला अस्पताल फिर से सुर्खियों में है। लेकिन इस बार मामला किसी प्रसूता को भोपाल रेफर करने का नहीं, बल्कि इलाज के आभाव में एक किशोर की मौत का है, जिसको लेकर परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पाटनकला गांव के मृत किशोर नरेंद्र मेवाड़े के परिजनों का कहना है कि उसके कंधे के पास दर्द था, जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उसे पिछले तीन दिनों से लगातार इंजेक्शन और बोतल लगाई जा रही थी, लेकिन इन तीन दिनों में उसे कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया और न ही उसकी हालत को देखकर उसका उचित उपचार किया गया।

ऐसे में किशोर ने सोमवार शाम को जिला अस्पताल के उसी पलंग पर दम तोड़ दिया, जिस पर उसे भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि किशोर के पिता पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और वह अपनी पांच बहनों के बीच विधवा मां का इकलौता सहारा था। वहीं, परिजनों ने मृत किशोर की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन के वारिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें