फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: 12 जून को राजगढ़ आएंगे सीएम शिवराज, कमिश्नर और आईजी ने सभा स्थल का लिया जायजा

Sat, 03 Jun 2023 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आगामी 12 जून को सीएम शिवराज सिंह चौहान आएंगे। सीएम के आने को लेकर शनिवार को कमिश्नर और आईजी ने सभा स्थल का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
कमिश्नर और आईजी ने सभा स्थल का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 12 जून को प्रस्तावित राजगढ़ दौरे के मद्देनजर भोपाल संभाग आयुक्त माल सिंह और आईजी अभय सिंह ने शनिवार को मोहनपुरा डैम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह सहित अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जिले में मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, महिला सम्मेलन, किसान सम्मेलन, आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण सहित करोड़ों की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। संभाग आयुक्त माल सिंह ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाने और गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल तथा पार्किंग आदि व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी एवं जल निगम के अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार करने की नसीहत दी। साथ ही जल निगम की ग्राउंड रिपोर्ट पीएस जल संसाधन भोपाल को भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें