गांधीवादी संपादक राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में होगा कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
गांधीवादी संपादक और विचारक राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती के अवसर पर भोपाल स्थित गांधी भवन न्यास की ओर से शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘माथुर के महात्मा’ रखा गया है। आयोजन शाम पांच बजे गांधी भवन, भोपाल के प्रेरणा स्थल पर होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयदत्त श्रीधर करेंगे। वहीं, प्रकाश दुबे मुख्य अतिथि और प्रकाश हिंदुस्तानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन राजेश बादल करेंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रकांत नायडू, एनके सिंह, उमेश त्रिवेदी, डॉ. सुधीर सक्सेना और ओमप्रकाश मेहता मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र माथुर के व्यक्तित्व और विचारों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। गांधी भवन न्यास ने कार्यक्रम में शहर के साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित आम नागरिकों को आमंत्रित किया है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट, 48 जिलों में बारिश का बड़ा घाटा, अगले 3 दिन राहत की उम्मीद
इनकी पुस्तक गांधी जी की अंतिम जेल यात्रा आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा गांधी जी के योगदान पर लिखे गए उनके क़रीब बीस शोधपरक आलेख आज पत्रकारिता और समाज के लिए धरोहर हैं। स्वतंत्रता के बाद गांधी जी पर किसी अन्य संपादक ने इतना नहीं लिखा। राजेंद्र माथुर का इतिहास बोध अदभुत था। मूलतःवे अंग्रेजी के प्राध्यापक थे, लेकिन उन्होंने हिंदी में पत्रकारिता का चुनाव किया। राजेंद्र माथुर हिंदी पत्रकारिता के प्रमुख संपादकों और विचारकों में गिने जाते हैं। उनके लेखन और संपादकीय दृष्टिकोण ने हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।