Rajasthan Election 2023: राजस्थान के अलवर जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब मंगलवार (7 नवंबर) को भीलवाड़ा पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।
विज्ञापन
महिला वोटरों से भी की जाएगी चर्चा
कल सात नवंबर यानी मंगलवार को सुबह ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर भीलवाड़ा में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। कल सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, आम महिला वोटरों से चर्चा की जाएगी कि वे किस मुद्दे पर बटन दबाएंगी। अंत में शाम को इन्हीं सब मुद्दों को लेकर नेताओं से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं
आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं।