फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen News: ट्रक में घुसी पुलिसकर्मियों की स्कूटी, एक आरक्षक की मौत तो दूसरा कर रहा जिंदगी के लिए संघर्ष

Mon, 30 Mar 2026 04:09 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन में देर रात स्कूटी ट्रक से टकराने पर भीषण हादसा हुआ। आरक्षक नमन मुद्गल की मौके पर मौत हो गई, जबकि ललित मार्को गंभीर घायल हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
आरक्षक नमन मुग्दल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पुलिस महकमे सहित पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोपालपुर मंदिर के पास रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मियों की स्कूटी तेज रफ्तार में चलते हुए सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों पुलिसकर्मी उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में आरक्षक नमन मुद्गल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस अधीक्षक के स्टेनो ललित मार्को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी तेज गति से आती है और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाती है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद नमन मुद्गल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल ललित मार्को को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नाबालिग को बार-बार नोंचा: बड़ी बहन की सहेली ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया, शराब पिलाकर कराया सामूहिक दुष्कर्म

मृतक आरक्षक नमन मुद्गल नर्मदापुरम जिले के निवासी थे और अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। परिवार में उनकी शादी की तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नम आंखों से दिवंगत आरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इसके बाद नमन मुद्गल के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह जिला नर्मदापुरम के लिए रवाना किया गया। पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया देर रात एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें नमन की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर ललित माथुर की हालत गंभीर है। जिनको बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें