रायसेन में वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते बची
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के भोपाल के नजदीकी जिले रायसेन में वंदेभारत एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा टल गया। तेज आंधी और बारिश के कारण प्रेमतालाब रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन अंडरपास की लोहे की छड़ें तेज हवा में झुककर सीधे ट्रैक पर आ गईं। उसी समय भोपाल की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस तेज गति से आ रही थी, लेकिन ट्रेन के चालक की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई।