फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसेन: निमोनिया से तेंदुए की मौत, पांच दिन बाद नाले में मिला शव, वन विभाग बेखबर

Sat, 12 Feb 2022 09:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन के सलामतपुर में जंगल से लगे नाले में तेंदुए का 5 दिन पुराना शव मिला है। तेंदुए की मौत की खबर ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, तेंदुए की मौत के 5 दिन बाद भी वन विभाग बेखबर रहा।
विज्ञापन
रायसेन: घटनास्थल पर मृत तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन में गांव के पास जंगल से लगे नाले में एक तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए की मौत करीब 5 दिन पहले होना बताया जा रहा है। मौत के बाद से तेंदुए का शव नाले में ही पड़ा रहा लेकिन वन विभाग को तेंदुए की मौत की भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रायसेन के सलामतपुर में शुक्रवार को बहेड़िया गांव के पास लगे जंगल वाले नाले में एक तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए की मौत की सूचना गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी, तब जाकर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पीएम कराया। डाक्टरों ने तेंदुए की मौत का कारण निमोनिया बताया है। तेंदुए के अन्य अंगों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें