फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर दिव्यांग महिला को लगा कृत्रिम हाथ

Sat, 12 Feb 2022 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में एक दिव्यांग महिला को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल के बाद कृत्रिम हाथ लगाया गया।
विज्ञापन
सीएम की पहल के बाद मुन्नी बाई को लगा कृत्रिम हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले की ग्राम मऊसहानियां में रहने वाली मुन्नी बाई को सीएम की पहल पर शुक्रवार को कृतिम हाथ लगाया गया। दरअसल बीते दिनों मुन्नी बाई ने एक कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज से वर्चुअली चर्चा में अपने दिव्यांग होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर संदीप जी.आर. को महिला की चिकित्सकीय सहायता करने निर्देशित किया था। सीएम के आदेश पर कलेक्टर ने चिकित्सकों के परीक्षण एवं परामर्श के अनुसार महिला को कृतिम हाथ लगवाने के लिए एक सहायक के साथ नारायण सेवा संस्थान उदयपुर भेजा,जहां महिला का परीक्षण किया गया और परीक्षण के बाद महिला को कृतिम हाथ लगाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें