फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen Accident: डंपर और कार में जबरदस्त भिड़ंत, भीषण सड़क हादसे में चार की मौत

Wed, 08 Jun 2022 10:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रायसेन-देवनगर रोड पर आमखेड़ा के पास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
रायसेन में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रायसेन-देवनगर रोड पर आमखेड़ा के पास की बताई जा रही है। डंपर और कार में टक्कर से चार लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल चार लोगों को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हादसा रायसेन से 30 किमी दूर सागर मार्ग पर देवनागर और आमखेड़ा के बीच सुबह करीब 5 बजे हुआ। 45 साल के सुरजीत ओड निवासी किशनपुर परिवार के 7 सदस्यों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने सलकनपुर कार से जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर हाईवे पर निकले ही थे कि सागर की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। कार पलट गई। कार में सभी लोग दब गए। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और खुद ही घायलों को बाहर निकालने लगे।
 
मृतकों में ड्राइवर, एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनके नाम ड्राइवर मनोहर (40), अनिता ओड (38), साधना (55), नित्या (5 साल) बताए गए हैं। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि 5 साल की बच्ची का सिर कटकर सड़क पर फिका गया। कार के अंदर फंसे लोगों को गेट तोड़कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

  
38 साल की अनीता का मायका सलकनपुर के पास नीलकचार में है। उसके पिता की मौत होने पर वह बुधवार अलसुबह पति और 5 साल की बेटी नित्या समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नीलकचार के लिए निकली थीं। हाईवे पर डंपर और कार की भिड़ंत में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। वहीं, पति सुरजीत, सास रामबाई, देवर प्रमोद और बुआ सास गुड्डी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं, ड्राइवर मनोहर के साथ अनीता और बुआ साधना की मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें