फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In MP: दमोह में तेज बारिश से गिरा दुकान का ऊपरी हिस्सा, स्कूटी और साइकिल मलबे में दबी

Tue, 27 Jun 2023 04:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में सोमवार को मानसून ने जोरदार तरीके से दस्तक दी, जिससे नुकसान भी उठाना पड़ा। दमोह में टोपी लाइन में एक दुकान का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिससे स्कूटी और साइकिल दब गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, गेसाबाद में गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गिरा दुकान का ऊपरी हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में सोमवार सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर होते ही तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। दमोह के टोपी लाइन में स्थित तीन टेलरिंग की दुकानों का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही इस हादसे में किसी भी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी और एक साइकिल मलबे में दब गई। 

विज्ञापन


वहीं, दुकान किराएदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्डिंग जर्जर थी। इसमें तीन लोग टेलरिंग की अलग-अलग दुकान खोले हुए थे। दुकान के ऊपरी हिस्से के खप्पर बहुत पहले दुकान मालिक ने अलग करा दिए थे, जिससे बारिश का पानी भरने से दुकान की दीवार और बाहरी हिस्सा गिर गया है।

नगरपालिका प्रशासन के द्वारा जर्जर हो चले मकानों और दुकानों को चिन्हित कर उन्हें समय पर मरम्मत कराने या खाली कराने का काम नहीं किया, जिसका नतीजा यह निकला की तीन दुकानों की दीवार गिर गई। गेसाबाद थाना के मुराच गांव में आम तोड़ने गए सुंदर लोधी पर गाज गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें